फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: भैंस चोर गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली, दो अन्य साथी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात लोडर में चोरी की भैंस लेकर भाग रहे चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देख चोरों ने पुलिस टीम पर दो फायर कर दिए। पीछा करते हुए पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक चोर के पर में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। वहीं घेराबंदी किए पुलिस ने एक लोडर में सवार दो अन्य को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि रविवार रात मुखबिर की सूचना पर औरैया पुलिस ने जालौन चौराहे के पास चेकिंग लगाई। रात लगभग पौने दो बजे चोर लोडर में तीन भैंसे लेकर जब जालौन चौराहे की तरफ आए तो पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर चोरों ने जालौन रोड से लोडर भगा दिया। इस पर पुलिस ने उनका पीछा किया।
विज्ञापन

पुलिस से घिरा देख चोरों ने पुलिस टीम पर दो फायर झोंक दिए। इस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक चोर के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घेराबंदी कर उनको पकड़ लिया। वहीं लोडर में सवार तीन अन्य साथियों में पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा, जबकि एक भाग निकला।
विज्ञापन

-
जिस चोर के पैर में गोली लगी हैं उसका नाम शंकरा है। इसके ऊपर पूर्व में भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। वहीं उसके दो अन्य साथी सैनिक काॅलोनी निवासी हारून व जुबेर को पकड़ा गया है। वहीं फरार एक साथी कि पुलिस तलाश कर रहीं हैं। लोडर से चोरी की तीन भैंसे बरामद की गई है। - चारू निगम, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें