फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: युवक की हत्या के मामले में पुलिस खाली हाथ

Wed, 21 Jan 2026 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बेला। हत्या के मामले में पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज हाथ लगी है। इसमें अरविंद घर जाता दिखाई दे रहा है। ऐसे में घर में हत्या की बात पुख्ता होती जा रही है। हालांकि, तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के बेला में मंडी रोड स्थित भारतीय महाविद्यालय के सामने निवासी अरविंद (37) की 18 जनवरी को घर के अंदर कमरे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस उसकी घर में ही गोली मारकर हत्या की बात मान रही है। सोमवार रात पुलिस ने भाई अशोक की तहरीर पर हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। हत्या के बाद उसके करीबियों व परिजन से पूछताछ की, अब पुलिस सर्विलांस के जरिए यह पता लगाने में जुटी है कि गांव की महिला के अंतिम संस्कार में युवक किसके साथ गया था।
विज्ञापन

मंगलवार को भी पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया। साथ ही कन्नौज जाने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले हैं।
सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि कुछ लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। जल्द हत्या का खुलासा किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें