फोटो-13- गश्त के दौरान लोगों से संवाद करते सीओ।संवाद
अजीतमल। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बृहस्पतिवार को सीओ मनोज गंगवार, कोतवाल रमेश सिंह ने पुलिस बल के साथ अजीतमल, दलेलनगर, मुरादगंज व कस्बा जाना में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान अधिकारियों ने ताजियादारों व स्थानीय लोगों से संवाद कर मुहर्रम के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने ताजियों के निर्धारित मार्गों का भ्रमण कर रूट डायवर्जन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। सीओ ने लोगों से कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। कोतवाल ने बताया कि मुहर्रम को लेकर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।(संवाद)