फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पुलिस ने छापा मारकर 132 किलो अवैध बारूद पकड़ा

विज्ञापन
फोटो-18-घर से बरामद बारूद व अन्य सामग्री। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली पुलिस और बदनपुर चौकी की संयुक्त टीम ने गांव ताजपुर में एक घर में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान घर से 132 किलोग्राम अवैध आतिशबाजी का बारूद बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से आरोपी को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।
विज्ञापन

कोतवाल विनेश कुमार सिंह ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में अवैध रूप से आतिशबाजी तैयार करने और बारूद का भंडारण किए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ताजपुर गांव में दबिश दी। छापे के दौरान प्रेम दयाल को घर पर अवैध रूप से आतिशबाजी तैयार करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर पर सात बोरियों में अवैध खोखे और देसी पटाखे छिपाकर रखे गए थे। वहां से 132 किलोग्राम बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी मौके पर पटाखे बनाते पकड़ा गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया.

फोटो-18-घर से बरामद बारूद व अन्य सामग्री। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें