फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मतदाता सूची में आज नाम जुड़वाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में निर्वाचक नामावली से छूटे पात्र नागरिकों और नए युवाओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आज जिले के सभी मतदेय स्थलों पर इसे लेकर शिविर भी लगाए जाएंगे। जहां बीएलओ नए मतदाताओं के आवेदन जमा कराएंगे।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य ने बताया कि जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर 17 अक्तूबर और 24 अक्तूबर को विशेष कैंप आयोजित होंगे। कैंपों के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहकर पर्याप्त संख्या में फार्म-6 उपलब्ध कराएंगे। इसके साथ ही प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क बनेगी, जो मतदाताओं को आवेदन प्रक्रिया में सहायता प्रदान करेगी।
कैंप में 10 अप्रैल 2026 की अंतिम निर्वाचक नामावली और पूरक सूचियां भी उपलब्ध रहेंगी। नाम जुड़वाने के लिए लोगों को अपनी एक फोटो, जन्मतिथि व निवास के अभिलेखों की स्व-प्रमाणित छायाप्रति व परिवार के किसी सदस्य का ईपिक नंबर साथ लाना होगा। ऑनलाइन माध्यम से मोबाइल एप या आधिकारिक वेबसाइट पर भी आवेदन किया जा सकता है। व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में डुगडुगी और शहरी क्षेत्रों में लाउडस्पीकर का उपयोग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें