फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मायके पक्ष का हंगामा, पुलिस की मौजूदगी में हुई अंत्येष्टि

Sun, 22 Jun 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। गांव अलीपुर में शनिवार को एक महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला था। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया तो मायकेवाले अंतिम संस्कार करने से पहले ससुरालियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन

मामले में पुलिस की मौजूदगी में महिला का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, मायके वालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। गांव निवासी अंशू की पत्नी रतनज्योति (20) का शव शनिवार देर शाम कमरे में छत के कुंडे पर फंदे से लटका मिला था।
जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। आरोप था कि पुत्री को आए दिन ससुरालीजनों द्वारा परेशान किया जाता था। तब पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शव को मोर्चरी भेजा था।
विज्ञापन

रविवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव लाए गए शव का अंतिम संस्कार करने से पहले मायके पक्ष के लोग पति सहित अन्य की ससुरालीजनों की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी, लेकिन तहरीर नहीं दी। सूचना पाकर पहुंचे कोतवाल ललितेश त्रिपाठी, एसएसआई अमर बहादुर ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
इसके बाद अंतिम संस्कार पुलिस की मौजूदगी में किया गया। कोतवाल ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार हो गया है। अभी तक मायके पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें