अछल्दा। एक्सप्रेस-वे पर लूटपाट व बोरिंग करने वालों के साथ मारपीट करने वालों में एक और अभियुक्त पुलिस के हाथ लगा। उसे जेल भेजा गया है।
थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ऋतिक यादव निवासी गौतला को घसारा नहर पुल के पास से बुधवार की रात गिरफ्तार किया। थाना पुलिस ने बताया कि 15-16 मई की रात घसारा गांव में सड़क पर बोरिंग करने वालों और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डंपरों के चालक-परिचालकों से मारपीट कर लूटपाट करने वालों के साथ लूट की वारदात हुई थी।
इस घटना में गौरव यादव निवासी गौतला, दीपू उर्फ दीपेंद्र यादव निवासी गांव हरनारायनपुर, ऋतिक यादव निवासी गौतला, विकास यादव निवासी ग्राम पुर्वा परमाई थाना बिधूना, डैनी यादव निवासी ग्राम पुर्वा परमाई बिधूना, रितिक पाल निवासी नया पुर्वा थाना फफूंद, अंकित यादव उर्फ मनवीर निवासी ग्राम मदा का पुर्वा थाना दिबियापुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। घटना के 10 दिन बाद पुलिस ने अंकित यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसके पास लूट का मोबाइल बरामद किया गया था।