फफूंद। व्यापारी की गैर इरादतन हत्या के आरोपी मुस्तकीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
18 अप्रैल को व्यापारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजन ने आरोपी पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
फफूंद थाना क्षेत्र के गांव बल्लापुर में प्रदीप मीट की दुकान किए था। पिता रामआसरे के अनुसार 18 अप्रैल को आरोपी मुस्तकीम दुकान पर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद प्रदीप को अपने साथ ले गया था, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। आरोप था कि मुस्तकीम पहले भी रुपये लेनदेन को लेकर जातिसूचक गालियां और जान से मारने की धमकी दे चुका था।
थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। सोमवार को उपनिरीक्षक रमेशचंद्र गश्त पर थे। इसी दौरान आरोपी के जुआ पुल के पास होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर मुस्तकीम को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।