औरैया। सोशल मीडिया पर महिला की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने में जालौन के दो सगे भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों ने शादी के दौरान महिला की फोटो ली थी।
सदर कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि 31 मार्च को उसके देवर की बरात में जालौन के गांव कदौरा गई थीं। वहां रिश्तेदारी का ही युवक काेंच के मोहल्ला आजाद नगर निवासी कल्लू पुत्र मुन्ना भी आया हुआ था। आरोप है कि शादी समारोह के दौरान कल्लू ने महिला की कुछ फोटो खींच लिए थे। शादी के बाद कल्लू ने अपनी फेसबुक आईडी आमिर मंसूरी से वह फोटो आपत्तिजनक भाषा और अभद्र टिप्पणियों के साथ पोस्ट कर दिए।
फोटो पोस्ट करने में कल्लू का सहयोग उसके छोटा भाई छोटू ने भी किया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। (संवाद)