फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चौथे आरोपी की तलाश में पुलिस दे रही दबिश

Tue, 21 Apr 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-32-एसपी को सम्मानित करते व्यापारी। स्रोत: व्यापारी
विज्ञापन
दिबियापुर। पेप्सी डिस्ट्रीब्यूटर से हुई लूट के मामले में तीन बदमाशों को जेल भेजने के बाद अब पुलिस की टीमें चौथे आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

व्यापारी बृजेश कुमार गुप्ता के साथ बदमाशों ने 17 अप्रैल को असैनी-बरू मार्ग पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने बदमाशों की पहचान के बाद 24 घटना के अंदर घटना का खुलासा कर दिया। मुठभेड़ में शिवम और आशीष कुमार पैर में गोली लगने से घायल हो गए थे।
तीसरे साथी असद उर्फ पोपे को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 2.53 लाख रुपये, लैपटॉप, आधार कार्ड की छाया प्रति और तमंचे और कारतूस बरामद किए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस वारदात में एक और बदमाश शामिल था जो फिलहाल पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि फरार आरोपी की पहचान कर ली गई है। पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-
व्यापारियों ने एसपी को किया सम्मानित

दिबियापुर। पेप्सी डिस्ट्रीब्यूटर बृजेश कुमार गुप्ता से हुई लूट का 24 घंटे में खुलासा करने पर व्यापारियों में खुशी है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मुठभेड़ में बदमाशों को दबोचने पर व्यापारियों ने सोमवार को एसपी अभिषेक भारती से मुलाकात की। पीड़ित कारोबारी बृजेश कुमार गुप्ता, उनके भतीजे अंकित गुप्ता सहित विपिन गुप्ता, नितिन, मनीष और शिवम गुप्ता ने एसपी को प्रतीक चिह्न भेंट कर उन्हें और उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें