हाथीराजन कॉलोनी में झुके विद्युत पोल।
- फोटो : हाथीराजन कॉलोनी में झुके विद्युत पोल।
अजीतमल (औरैया)। कस्बे की नवविकसित हाथीराजन काॅलोनी में बिजली विभाग के काम से लोग भयभीत हैं। विभाग ने यहां पर गड्ढे खोदकर बिजली के पोल खड़े कर दिए, लेकिन गड्ढे नहीं भरे। इस कारण से पोल झुक गए हैं।
इससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। बिजली के तार भी हवा में झूल रहे हैं। गांधीनगर मोहल्ले की इस काॅलोनी में बिजली विभाग ने पोल लगाकर कनेक्शन दिए हैं। लोगों से बिल भी वसूला जा रहा है।
इसके बावजूद पोल की दूरी अधिक होने से केबल हवा में झूल रही हैं। कभी भी कोई हादसा हो सकता है। मोहल्ले के पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि समस्या को लेकर तहसील दिवस व विभाग में शिकायत भी की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
अवर अभियंता विजय कुमार का कहना है कि शिकायत मिली है। टीम भेजकर सर्वे कराया जाएगा। जो कमियां होगीं, उन्हें जल्दी ही दुरुस्त कराया जाएगा।