फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पीएम कुसुम योजना सिंचाई व्यवस्था को देगी मजबूती

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सोलर आधारित सबमर्सिबल से किसानों को फसल सिंचाई में ‘पीएम कुसुम योजना’ मील का पत्थर साबित होने जा रही है। जनपद में इन सोलर सबमर्सिबल को अनुदान पर किसानों को देने के लिए इस बार 240 का लक्ष्य शासन से मिला है। जिसके लिए आनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। पहले आओ पहले पाओ व्यवस्था के तहत किसानों को यह लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद में प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा व उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु विभिन्न प्रकार के सोलर पंपों के लिए पहले आओ-पहले पाओ व्यवस्था के तहत ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। आवेदन के लिए विभागीय पोर्टल upagriculture.up.gov.in लक्ष्य की समाप्ति तक खुला रहेगा। अब तक की गई कृषकों के द्वारा बुकिंग के टोकन कन्फर्म कर दिये गए हैं। बुकिंग कन्फर्म होने पर एक ऑनलाइन बैंक चालान जनरेट होगा। चालान में इंडियन बैंक का खाता संख्या 7137069445 के नामित नोडल अधिकारी (पीएम कुसुम) व वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी (प्रसार) बैंक में जमा कर सकते हैं। इच्छुक किसान सोलर पंपों के लक्ष्यों की सीमा तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए चार अलग-अलग सीमा के सबमर्सिबल का दायरा सुनिश्चित किया गया है। जनपद में कुल 240 सबमर्सिबल का आवंटन किसानों को अनुदान पर दिया जाना है।
विज्ञापन


सोलर पम्प का प्रकार व क्षमता
2 एचपी/3एचपी सबमर्सिबल लक्ष्य- 50 पंप
5एचपी एसी सबमर्सिबल लक्ष्य- 80 पंप
7.5एचपी एसी सबमर्सिबल लक्ष्य-60 पंप
10एचपी एसी सबमर्सिबल लक्ष्य- 50 पंप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें