डिपो परिसर में चालकों-परिचालकों को शपथ ग्रहण कराते एआरएम रमाशंकर चौधरी व मौजूद पीटीओ रेहाना बान?
- फोटो : AURAIYA
औरैया। सड़क सुरक्षा माह के तहत बुधवार को रोडवेज डिपो परिसर में बस चालक व परिचालकों को ट्रैफिक नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। डिपो परिसर में कार्यशाला का भी आयोजन किया गया।
एआरएम रमाशंकर चौधरी ने कहा कि बस को निर्धारित गति में चलाएं। चालक-परिचालकों और कर्मचारियों को एलईडी के माध्यम से ट्रैफिक नियम समझाए गए। पीटीओ रेहाना बानो ने बताया कि नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जा रही है। 20 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जाएगा।
बच्चों को भी पढ़ाया नियमों का पाठ
बुधवार को जनता इंटर कालेज अजीतमल, सेंट फ्रांसिस स्कूल में बच्चों को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाया गया। इस दौरान संभागीय निरीक्षक प्राविधिक बलवंत सिंह, यातायात प्रभारी श्रवण कुमार तिवारी, मनोज कुमार, आरएन दुबे आदि मौजूद रहे।