औरैया। जिलेभर में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधे रोपने के कार्यक्रम आयोजित हुए।
ककोर मुख्यालय में जहां जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। वहीं शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में समाजसेवियों ने भी भागीदारी निभाई। साथ ही लोगों ने पौधारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
ककोर मुख्यालय में केंद्र सरकार के सफलता व समृद्धि के 12 वर्ष पूर्ण होने व विश्व पर्यावरण दिवस के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत हुई।
जिला मुख्यालय परिसर में सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, डीएम बृजेश कुमार, एसपी अभिषेक भारती व सीडीओ राम कृपाल चौधरी ने भूमि पूजन कर हर शंकरी पौधों का रोपण किया। इस मौके पर एडीएम अविनाश चंद्र मौर्य, वनाधिकारी सीपी सिंह भी मौजूद रहे।
शहर के जंभेश्वर पार्क में पोरवाल सभा के अध्यक्ष विवेक पोरवाल की अध्यक्षता में पौधरोपण अभियान चलाया गया। वहीं शहर में भारत विकास परिषद ने आवास विकास स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में गोष्ठी कर पौधे रोपे। इस मौके पर डॉ. एसएसएस परिहार, देवमुनि पोरवाल, छुन्ना मिश्रा, सौरभ सिंह मौजूद रहे। वहीं आवास विकास कॉलोनी के रानी लक्ष्मीबाई पार्क में पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता की मौजूदगी में एक विचित्र पहल संस्था ने पौधे रोपे।
फफूंद में राम सेवक सावित्री देवी इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स ने एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत पौधे लगाए। दिबियापुर में योग वेलनेस सेंटर की ओर से नगर पंचायत ग्राउंड में पौधे लगाए गए। बिधूना में सरकारी कार्यालयों में पौधे लगाए गए। तहसील परिसर में एसडीएम गरिमा सोनकिया ने तहसीलदार अविनाश कुमार के साथ पौधरोपण किया। वन रेंज में वन क्षेत्राधिकारी आरके राठौर के नेतृत्व में जाजपुर व मलगवां में पौधे लगाए गए।
फोटो- 29- पौधा रोपने के बाद पानी डालते डीएम। स्रोत:प्रशासन
फोटो- 29- पौधा रोपने के बाद पानी डालते डीएम। स्रोत:प्रशासन
फोटो- 29- पौधा रोपने के बाद पानी डालते डीएम। स्रोत:प्रशासन
फोटो- 29- पौधा रोपने के बाद पानी डालते डीएम। स्रोत:प्रशासन
फोटो- 29- पौधा रोपने के बाद पानी डालते डीएम। स्रोत:प्रशासन
फोटो- 29- पौधा रोपने के बाद पानी डालते डीएम। स्रोत:प्रशासन