औरैया में पुलिस प्रशासन के सख्त रवैये के चलते यमुना तट पर आयोजित होने वाला अखंड पाठ स्थगित कर दिया है। संयोजकों ने बताया कि तट पर सफाई और पौधरोपण कार्यक्रम जारी रहेगा।
समाजसेवी संस्था विचित्र पहल की ओर से यमुना तट पर 11 जुलाई को नवनिर्मित राम झरोखा में अखंड पाठ का आयोजित होना था। इसकी प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। इधर, संस्था के पदाधिकारियों ने एक अकादमी में बैठक की।
संस्था के संस्थापक आनंद गुप्ता ने बताया कि स्थिति सामान्य होने पर रूपरेखा पर पुनर्विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में यमुना तट पर तेजस्वी सूर्यपुत्र यमराज जी के मंदिर निर्माण के लिए विचार विमर्श किया गया।
संस्थापक ने बताया कि इसी नवनिर्मित विशाल राम झरोखा की छत के ऊपर निकट भविष्य में जन सहयोग से श्री यमराज जी के मंदिर की स्थापना कराई जाएगी, फिलहाल समिति की ओर से बड़े रूप में पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।
बैठक में कपिल गुप्ता, सभासद छैया त्रिपाठी, सभासद पंकज मिश्रा, आनंद (डाबर), रानू पोरवाल, आदित्य, अनुराग गुप्ता, मनीष पुरवार (हीरू), जूनियर शाखा अनमोल के अध्यक्ष रामचंद्र सोनी, अभिषेक गोयल, दीपक विश्नोई, गोपाल गुप्ता आदि सदस्य मौजूद रहे।