फोटो 08एयूआरपी10- एसआई विष्णु गौतम को प्रतीक चिह्न देते व्यापारी
- फोटो : AURAIYA
औरैया में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले महावीरगंज स्थित जय काली गार्डन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें व्यापारी नेताओं ने जिले के बाहर स्थानांतरित हुए एसआई विष्णु गौतम को सम्मानित किया।
जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेयी बबलू ने कहा कि पुलिस और व्यापारियों के बीच कई मामलों में तनाव की स्थिति देखने को मिली। इसमें दोनों के बीच सामंजस्य बैठाने में एसआई विष्णु गौतम ने अहम भूमिका निभाई। एसआई विष्णु गौतम ने कहा कि जिले से उन्हें जो प्यार मिला है वह उसे भुला नहीं सकेंगे।
इस मौके पर प्रांतीय नेता विपिन मित्तल, नगर अध्यक्ष अमर विश्नोई, वीनू वर्मा, संजू वर्मा, भानु राजपूत, हरमिंदर सिंह, समरान भाई, रामकुमार विश्नोई, ब्रजेश बंधु, दिलीप गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।