फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन व जरूरी सामान लाने के लिए लोग कर पुलिस कर्मियों से मिन्नते

विज्ञापन
फोटो 16एयूआरपी05- हॉटस्पॉट क्षेत्र दयालपुर को किया जा रहा सैनिटाइज - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। जिले में आठ कोरोना संक्रमित रोगी मिलने से तीन स्थानों को हॉटस्पॉट किया गया है। इन स्थानों पर सख्ती लगातार बढ़ती जा रही है। साथ ही, वहां निवास करने वालों को संक्रमण से बचाने के लिए बार-बार सैनिटाइज किया जा रहा है। इधर, लोग ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से राशन व जरूरी सामान लेने जाने की अनुमति की मिन्नतें भी कर रहे हैं। जबकि हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सख्ती है।
विज्ञापन

कस्बा खानपुर, मोहल्ला दयालपुर और सदर तहसील के समीप मस्जिद के आसपास के संपूर्ण क्षेत्र को हॉट स्पॉट क्षेत्र घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में लगातार सख्ती बढ़ाई जा रही है। प्रशासन से निशाने पर विशेष रूप से अब कस्बा खानपुर और दयालपुर मोहल्ला है। यहां जगह-जगह सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इन बस्तियों के चारों ओर सभी सीमाओं को सील कर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। गुरुवार को पुलिस अधिकारियों ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों का निरीक्षण किया। हालांकि उन्हें इस दौरान कोई व्यक्ति सड़क पर नहीं दिखा, लेकिन वहां सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से जब दोपहर के समय बात की गई, तो उन्होंने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर सख्ती का पालन करा रहे हैं। सुबह के समय इन बस्तियों में निवास करने वाले लोग राशन लाने, जरूरी सामान लाने के साथ-साथ, खाते से रुपये निकालने की बात कहकर जाने की अनुमति मांगने की मिन्नतें करते हैं। एसडीएम सदर विजेता ने बताया कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। निरीक्षण के साथ ही लोगों से घरों में रहने के लिए निर्देशित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें