फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट एरिया में प्रशासन उपलब्ध करा रहा है आवश्यक सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। हॉटस्पॉट घोषित कस्बा खानपुर, मोहल्ला दयालपुर व तहसील मस्जिद के आसपास के इलाके की निगरानी बढ़ा दी गई है। इन इलाकों में लॉकडाउन का उल्लंघन न होने पाए, इसके लिए 12-12 घंटे के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों व जोनल मजिस्ट्रेट को निगरानी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह अधिकारी 24 घंटे ड्यूटी बदलकर इन हॉटस्पॉट क्षेत्रों की निगरानी करेंगे। इसके साथ ही एसडीएम औरैया विजेता एवं क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र यादव को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए यह इलाके सील कर हॉटस्पॉट घोषित किए गए हैं। यहां सख्ती बढ़ी दी गई है। साथ लोगों को जरूरत का हर सामान मुहैया कराने के बाबत भी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि खानपुर में 10, तहसील मस्जिद के आसपास एक व दयालपुर भीखमपुर में 12 जगहों पर बैरिकेडिंग की गई है। यदि किसी व्यक्ति को कोई समस्या होती है तो वह जिला स्तरीय कंट्रोल रूम में संपर्क कर सकता है।
अपर जिला अधिकारी रेखा एस चौहान ने बताया कि इन तीनों हॉटस्पॉट एरिया में 3882 मकान है। इनकी अनुमानित जनसंख्या 14327 है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति डोर टू डोर किए जाने की व्यवस्था के बारे में बताया कि तीनों हॉट स्पॉट एरिया में 17 व्यक्तियों द्वारा दूध, 20 व्यक्तियों द्वारा राशन एवं 25 व्यक्तियों द्वारा फल/सब्जी की डोर स्टेप द्वारा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जा रही है। इन सभी हॉटस्पॉट एरिया में 9 मोबाइल वाहन पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग से आवश्यक सूचनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। गुरुवार को तहसील मस्जिद एरिया में धारा 188 के अंतर्गत 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें