हवा के रुख परिवर्तन ने जिले को कड़ाके की सर्दी की जद में लाना शुरू कर दिया है। बारिश से भीगा मंगलवार जिले के लोगों को ठंडी का एहसास करा गया। चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश संग चली हवाओं ने रोडवेज बसों की पहियों के साथ शहर की लाइफ लाइन ही थमी नजर आई। सुबह से आसमान से बारिश संग तेज हवाएं लोगों को कंपकपी का एहसास करा दिया।
न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री तापमान के बीच बरसते पानी को देख घरों में लोग देर तक रजाई में दुबके रहने को मजबूर हो गए। वहीं बारिश के चलते शहर की सड़कों से लेकर हाइवे पर भी वाहनों को परिचालन तक बुरी तरह प्रभावित हो गया। रोडवेज अड्डे से इक्का-दुक्का बस निकलने से मजबूरीवश यात्रा करने वाले सवारियों को बसों का देर तक इंतजार करना पड़ा।
आज हुई बारिश ने कड़ाके की ठंड की शुरुआत होने का संकेत दे दिया है। बारिश भरी ठंड से लोगों की कार्यशैली भी जाम होती हुई नजर आई। वहीं शहर के बाजारों की रौनक भी बारिश से पूरी तरह धुली हुईं नजर आई। मजबूरी वश सड़कों पर छतरी लेकर निकले लोग पूरे इंतजाम के बाद भी सिकुड़ते दिखाई दिखे।
बारिश और ठंड से सड़कें पूरे दिन तरह सूनी-सूनी रहीं, वहीं रोडवेज बस अड्डा, जिला अस्पताल और शहर के चौराहों की रौनक भी बारिश में धुली हुई दिखाई दी। इसे सर्दी की शवाब ही कहेंगे कि शाम 7.30 बजते ही शहर की 90 फीसदी से अधिक आबादी को घरों में कैद होने से मजबूर हो गए।
25 तक कड़ाके की ठंड को रहें तैयार
अभी तो शुरुआत है मौसम वैज्ञानिकों ने पहाड़ों पर गिरी बर्फबारी और शीतलहर के चलते गलन भरी सर्दी आगामी 25 जनवरी तक पड़ने का अनुमान लगाया है। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय, कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डा. राजेश राय बताते हैं कि इस बीच दक्षिण-पूर्वी, पश्चिमी, उत्तर पश्चिमी, उत्तर-दक्षिणी हवाएं 25 जनवरी तक कड़ाके की ठंड का एहसास कराती रहेंगी।
सबसे ठंडा दिन होगा शुक्रवार
सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डा. राजेश राय ने साल 2015-16 की सर्दी में शुक्रवार को सबसे ठंडा दिन रहने की आशंका जताई है। उनके अनुसार 20 जनवरी को जिले का न्यूनतम तापमान 11 व अधिकतम 19 डिग्री, 21 जनवरी को न्यूनतम छह व अधिकतम19 तथा 22 जनवरी शुक्रवार को न्यूनतम दो और अधिकतम 19 डिग्री तापमान रहने की संभावना जताई है। डा. राय ने बताया कि 23 जनवरी को जिले का न्यूनतम तापमान दो अधिकतम 20, 24 जनवरी को न्यूनतम तीन तो अधिकतम 21 तथा 25 जनवरी को न्यूनतम तीन व अधिकतम 21 डिग्री तापमान जिले के लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास कराएगा।
तापमान -
अधिकतम - 19.6 डिग्री
न्यूनतम - 7.2 डिग्री
ठंडी हवा - 4 किमी/घंटा
आद्रता - 93 फीसदी