फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रामनगर में जलभराव से लोग परेशान

Tue, 03 Jun 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
सड़क पर जलभराव। - फोटो : सड़क पर जलभराव।
विज्ञापन
सहार। ब्लॉक सहार के गांव रामनगर में पीडब्ल्यूडी की मुख्य सड़क पर जलभराव है। इस कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण मुलायम सिंह, रामनरेश, जयचंद्र, संदीप कुमार, शिव प्रताप, विद्याराम, गोविंद, मनोज, राधाकृष्ण, राम प्रकाश, देवांशु, महेश और गोरेलाल ने बताया कि सड़क पर हमेशा गंदा पानी भरा रहता है। इससे न केवल आवाजाही में कठिनाई होती है, बल्कि बीमारी फैलने का भी खतरा बना रहता है। बच्चों व बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है।
उनका कहना है कि सड़क के किनारे बनी पुरानी नालियां अब सही नहीं हैं। गांव में कई नए मकानों का निर्माण हुआ है, लेकिन अभी तक नालियों की व्यवस्था नहीं हो सकी है। इससे घरों का गंदा पानी सड़क पर बहता है। सचिव ज्योति सिंह ने बताया कि यह सड़क पीडब्ल्यूडी के अधीन आती है और गांव के भीतर नालियां बनी हुई हैं। बाहर बने नए घरों के पास अभी नाली नहीं बन पाई हैं। जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा। इसे नई कार्ययोजना में कर प्रस्ताव भेजा जाएगा। स्वीकृत मिलने पर निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें