फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बंदरों के उत्पात से लोग परेशान

Sun, 09 Feb 2025 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
नगर में एक दुकान के पास धमाचौकड़ी मचाते बंदर। - फोटो : नगर में एक दुकान के पास धमाचौकड़ी मचाते बंदर।
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। नगर क्षेत्र में बंदरों का उत्पात दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। हालत यह है कि जरा सा चूकने पर बंदर हमला करके लोगों को घायल कर देते हैं।
विज्ञापन

वहीं सड़क के रास्ते खाने-पीने का सामान घर लेकर जाना मुश्किल बना हुआ है। जिससे लोग बहुत परेशान हैं। नगर के लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से बंदरों के उत्पात से निजात दिलाने की मांग की है।
दिबियापुर नगर में बंदरों का झुंड मोहल्लों व छतों पर पहुंचकर लोगों काे नुकसान पहुंचा रहे हैं। छत पर कपड़े सुखाना भी मुश्किल हो रहा है। लोगों का कहना है कि बंदरों की धमाचौकड़ी से बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। स्कूल जाते समय रास्ते में बंदरों को देख बच्चे घर लौटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विनय पांडेय ने बताया कि जल्द ही बंदरों के पकड़ने के लिए चेयरमैन से वार्ता हो गई है। जल्द ही इसके लिए टेंडर निकाला जाएगा। जिससे बंदरों को पकड़वा कर उन्हें जंगल में छुड़वाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें