फोटो-18एयूआरपी17- तेज धूप के बीच सिर ढककर आवागमन करते लोग। संवाद
बिधूना। लगातार पड़ रही तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। सुबह से ही निकलने वाली तन झुलसाने वाली धूप के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल है।
सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है। हालांकि बादल आ रहे हैं, लेकिन बिना बारिश के निकल जाते हैं। सोमवार सुबह से ही तेज धूप के कारण स्कूल जाने वाले बच्चे सिर और मुंह ढककर निकले। छात्राएं भी दुपट्टे से खुद को ढककर तपिश से बचाव करती नजर आईं। दोपहर के समय बाजारों में भी सन्नाटा छाया रहा। भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग छायादार स्थानों और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते रहे।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट के अनुसार पिछले एक सप्ताह से अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। उधर, आसमान में काले बादलों की दस्तक से बारिश की उम्मीद जगती है, लेकिन बरसात किए बिना बादल निकल जा रहे। इससे उमस और तपन बढ़ रही है। किसान भी परेशान हैं और उन्हें फसलें सूखने की चिंता हो रही है। उन्होंने बताया कि उमस अभी बनी रहेगी।