फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव नहीं मिली निजात तो काट दी सड़क

विज्ञापन
ग्रामीणों द्वारा काटा औरैया-लहरापुर मार्ग का नजारा - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। तालाब ओवरफ्लो होने से जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों ने समस्या का समाधान न होने पर औरैया-लहरापुर मार्ग काट दिया। इसके कारण मार्ग के दोनों ओर जाम लग गया। राहगीरों को 10 किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ा। सूचना के बाद भी मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

रेलवे फाटक के पास स्थित तालाब के ओवरफ्लो होने से बस्ती में महीनों से जलभराव है। बरसात में समस्या और विकराल हो गई है। समस्या से परेशान लोगों ने संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की। सुनवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार दोपहर फाटक के निकट औरैया-लहरापुर मार्ग काट दिया। जिससे आवागमन ठप हो गया। सड़क काटने के बाद बस्ती के लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सुनवाई न होने पर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है। यदि समस्या का शीघ्र निराकरण नहीं होता है, तो वह लोग रेल मार्ग बाधित करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें