फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कटौती से आक्रोशित लोगों का बिजलीघर में हंगामा, बंद कराई आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर में चरमराई बिजली व्यवस्था पर लोगों का गुस्सा बिजलीघर पर फूट पड़ा। सोमवार देर रात उपभोक्ताओं ने बिजली घर पहुंचकर न केवल हंगामा किया बल्कि पूरे शहर की आपूर्ति भी बंद करा दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाकर आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन


शहर की चरमराई व्यवस्था को सुधारने के लिए अधिकारी सिर्फ हवा में दावे कर रहे हैं। भीषण गर्मी, ओवरलोड और बिजली चोरी की बात कहकर बचने का प्रयास कर रहे हैं। आलम यह है कि शहर भर में फाॅल्ट हो रहे हैं। तो वहीं ट्रांसफार्मर भी गर्म होकर जल रहे हैं। जहां-जहां तार जलने के बाद टूट कर गिर रहे हैं। वहां जर्जर लाइन ही देखने को मिल रही है।
उपभोक्ताओं ने फोन भी रिसीव न करने का आरोप लगाया। इसके चलते उपभोक्ताओं में गुस्सा सोमवार की देररात एक बजे तब भड़का जब उन्हें 12 घंटे बीतने के बाद भी आपूर्ति नहीं मिली। शहर के मोहल्ला ओमनगर के उपभोक्ता बिजली घर प्रथम पहुंचे। जहां कर्मचारियों और उपभोक्ताओं के बीच झड़प हुई। उपभोक्ताओं ने अधिकारियों के सामने आने की बात कही, लेकिन अधिकारियों से बात न होने पर आक्रोशित लोगों ने पूरे शहर की बिजली बंद करा दी।
विज्ञापन

इससे पूरे शहर में खलबली मच गई। इस दौरान पुलिस भी बिजली घर पहुंची। लोगों की भीड़ बिजली घर में जमा होने लगी। शीघ्र फाल्ट ठीक करने के आश्वासन व लोगों के समझाने पर सप्लाई शुरू कराई गई। आलम यह हुआ कि कुछ ही देर में ब्रह्मनगर में रखा ट्रांसफार्मर भी फुंक गया। मंगलवार की सुबह 10 बजे पहुंचे उपभोक्ताओं ने फिर हंगामा करना शुरू किया, लेकिन उन्हें कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर आने और दोपहर तक आपूर्ति शुरू होने की बात कहकर उनके गुस्से को शांत किया।
इस दौरान पहुंचे लोगों ने बताया कि उन्हें 24 घंटे में दो घंटे भी बिजली नहीं मिली है। पीने के पानी की समस्या हो गई है। बुजुर्ग और बच्चों को गर्मी से बुरा हाल है। मंगलवार सुबह कुछ लोगों बिजली केंद्र पर पहुंचकर कर्मचारियों को समस्या बताई व निस्तारण कराने जाने की बात कही।

-

बिजली घर पर हंगामा नहीं हुआ है। अधिकारियों द्वारा लगातार उपभोक्ताओं से बात की जा रही है। उनकी समस्याएं भी निपटाई जा रही हैं। तापमान अधिक होने के साथ ही इन दिनों लोड भी डेढ़ से दो गुना हो चुका है, जिस कारण फाॅल्ट हो रहे हैं। हालांकि स्थिति को पूरी तरह कंट्रोल किया हुआ है।
- लेखराज सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत

-
दिनरात लो वोल्टेज की समस्या
फोटो28एयूआरपी 21- अंकित पोरवाल

दिन हो या रात हर समय लो वोल्टेज की समस्या रहती है। विभागीय कर्मचारी बचने का प्रयास करते हुए अधिकारियों पर गेंद फेंक रहे है। अधिकारी उपभोक्ताओं के सामने आने को तैयार नहीं है।
- अंकित पोरवाल, सत्तेश्वर
-
दिन रात हो रही कटौती
फोटो28एयूआरपी 22- आत्मानंद शुक्ला

रात के समय हो रहे कटौती से नींद हराम हो चुकी है। दिन में भी राहत नहीं मिल रही है। भीषण गर्मी के कारण बुरा हाल है। - आत्मानंद शुक्ला, रुहाई मोहल्ला

-
24 घंटे में मात्र दो घंटे मिल रही बिजली
फोटो28एयूआरपी 23- हर्षित तिवारी

पिछले 24 घंटे में मात्र दो घंटे ही बिजली मिली है। इससे भीषण गर्मी के कारण बच्चों और बुजुर्गों का बुरा हाल है। समस्या का समाधान कब होगा। यह नजर नहीं आ रहा है
- हर्षित तिवारी

-
नहीं मिल रहा पानी
फोटो28एयूआरपी 24- नरेंद्र तिवारी
सुबह के समय हुए फाॅल्ट को देररात तक ठीक नहीं किया जा सका। लाइनमैन बहानेबाजी करते रहे। आलम यह है कि पीने के पानी के लिए ब्रह्मनगर मोहल्ले के लोग भटक रहे है। कई लोगों को पानी खरीदने को मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन

- नरेंद्र तिवारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें