अयाना। उप निरीक्षक नसीरुद्दीन ने मंगलवार सुबह गश्त के दौरान मनसुखपुर के पास से जानलेवा हमले के आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जसवंतपुर गांव के बाहर से हमला करने में प्रयोग की गई खून से सनी लाठी बरामद कर ली है। थाना प्रभारी जयप्रकाश पाल ने बताया कि 24 मई को खेत में बकरी जाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें शिववीर सिंह की तहरीर पर करन सिंह, जवर सिंह, कुलदीप, सौरभ, रवि के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया है। शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।(संवाद)