औरैया। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में बुधवार को जिला उद्योग बंधु व एमओयू क्रियान्वन तंत्र समिति की समीक्षा की।
उपायुक्त उद्योग अधिकारी को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना में स्वीकृति के लिए लंबित पड़े आवेदनों को एक सप्ताह में स्वीकृत करने के निर्देश दिए।
बैठक में डीएम ने खादी ग्रामोद्योग विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की। अधिकारी को निर्देश दिए कि योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए पात्र लाभार्थियों को लाभ दिया जाए।
डीएम ने श्रम विभाग, डीसी एनआरएलएम, कौशल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों को योजनाओं के प्रचार-प्रसार करने को कहा। डीएम ने बैंक व उपायुक्त उद्योग निर्देश दिए। सभी एमओयू निवेशकों के साथ बैंकों की बैठक कराने को कहा। साथ ही प्लास्टिक सिटी दिबियापुर के उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण के लिए यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देश दिए।
बैठक में सीडीओ संत कुमार, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र अधिकारी दुर्गेश कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अमर सिंह, जिला अग्रणी प्रबंधक राजीव सिंह समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।