फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह से पानी नहीं, हंगामा

विज्ञापन
19एयूआरपी18 - जनरेटर चलाकर सप्लाई करने की मांग करते लोग। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अजीतमल। नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल के चार वार्डों की एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है। पानी न आने पर नाराज लोगों ने गांधी नगर स्थित नलकूप पर पहुंचकर हंगामा किया। नगर पालिका ने जनरेटर चलाकर सप्लाई देने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड गांधीनगर, आंबेडकर नगर, आर्यनगर व राजीव नगर में लो वोल्टेज के चलते पिछले एक सप्ताह से घरों में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। लोगों को मजबूरी में हैंडपंपों से पानी भरकर काम चलाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार पालिका को व्यवस्था में सुधार के लिए कहा गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार की सुबह वार्ड के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोग हंगामा करते हुए गांधी नगर के पेयजल आपूर्ति स्थल पानी की टंकी (नलकूप) पर पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। टंकी पर मौजूद कर्मचारियों ने हंगामे की सूचना पालिका अधिकारी को दी। नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल के अधिशासी अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि बिजली संकट एवं लो वोल्टेज की समस्या के चलते पानी सप्लाई में समस्या आ रही है। मोटर लोड नहीं ले रही है। टंकी पर रखे जनरेटर को सही कराया जा रहा है जिससे पानी टंकियों को भरा जाएगा। शीघ्र ही सप्लाई बहाल हो जाएगी। ईओ के आश्वासन पर वार्ड के लोगों का गुस्सा शांत हुआ और वह लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें