फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा में जुटे देशभक्त

Sun, 18 May 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
सड़कों पर तिरंगे के संग मौजूद भाजपा नेता व एनसीसी कैडेट। - फोटो : सड़कों पर तिरंगे के संग मौजूद भाजपा नेता व एनसीसी कैडेट।
विज्ञापन
औरैया। जेसीज चौराहा स्थित काली माता मंदिर से शनिवार को सैनिकों के सम्मान में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में लोग अपने हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे। लोग भारत माता की जय व हिंदुस्तान जिंदाबाद का जयघोष कर रहे थे।
तिरंगा यात्रा में शामिल मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अनूप गुप्ता ने कहा कि पहलगाम में आतंकवादियों ने धर्म पूछ कर लोगों को मौत के घाट उतारा था। उसी का करारा जवाब सैनिकों ने दिया है।
राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ खड़े भारतवासी एकजुट हैं। अब्दुल हाफिज सत्तार ने कहा कि जिस प्रकार से पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को वीर सैनिकों ने नष्ट किया है वह सराहनीय कदम है।
विज्ञापन

उधर, तिरंगा यात्रा में स्कूलों के बच्चे सैनिकों की वेशभूषा में नजर आए। शहर के शहीद पार्क में पहुंची तिरंगा यात्रा के दौरान भारत मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उधर, सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स भी तैनात रहा। वाहनों का जाम न लगे इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस भी मुस्तैद रही।
विज्ञापन


तिरंगा यात्रा में ये रहे शामिल
तिरंगा यात्रा के दौरान पूर्व सांसद रामशंकर कठेरिया, जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, जिला प्रभारी आनंद सिंह, विधायक गुड़िया कठेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडे, पूर्व ब्लाक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष भवन प्रकाश गुप्ता, श्रीराम मिश्रा, श्रीकांत पाठक, नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता, दिबियापुर पूर्व विधायक लखन सिंह राजपूत, पूर्व सैनिक अविनाश अग्निहोत्री, विजय तोमर, ओंकार सिंह, बीडी यादव, अनिल गुप्ता, हरनाथ सिंह, गोविंद सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू चौहान, चंद्रकांति मिश्रा, अवधेश भदौरिया, विशाल शुक्ला समेत जिलेभर के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें