फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह पहले हुआ पैचवर्क बारिश में बह गया

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। तहसील क्षेत्र के अजीतमल-छीतापुर मार्ग पर दो माह पहले हुआ पैचवर्क बारिश में बह गया। सड़क पर फिर से गड्ढे हो गए हैं और कीचड़ फैल गया है। इस मार्ग से निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के हरपालपुर गांव, मलगंवा, छीतापुर, नियामतपुर गढ़िया समेत पांच से ज्यादा कस्बों को जोड़ने वाले अजीतमल-छीतापुर मार्ग पर फिर से गड्ढे हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग ने दो माह पहले पैचवर्क किया था, जो बारिश में बह गया है। सड़क कीचड़ से पटी हुई है और गड्ढों में पानी भर गया है। मार्ग से निकलने पर लोग फिसलकर चुटहिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले तो पैचवर्क का काम मानक के मुताबिक नहीं कराया गया।
उस पर मिट्टी से भरे ओवरलोड ट्रैक्टरों के गुजरने से सड़क की हालत खराब हो गई। जगह-जगह फैली मिट्टी बारिश होने पर कीचड़ में तब्दील हो गई। इस मार्ग की पांच साल बाद मरम्मत हुई थी। दो माह ही राहत मिली और फिर से सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई। साइकिल व बाइक से आने जाने वालों को अधिक दिक्कतें हो रही हैं। लोग गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। इस मार्ग से कई गांवों के लोग आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें