फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चलती ट्रेन से उतरते समय यात्री का फिसला पैर, स्टेशन पर गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अछल्दा। महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहा एक यात्री ट्रेन की रफ्तार कम होने पर अछल्दा रेलवे स्टेशन पर उतरने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान उसका पैर कोच की सीढि़याें से फिसल गया। इससे वह रेलवे लाइन व प्लेटफार्म के बीच जा गिरा।
ट्रेन के निकल जाने के बाद आरपीएफ के जवानों ने यात्री को सही सलामत पाते हुए सीएचसी अछल्दा में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने यात्री के सिर में चोट को देखते हुए उसे सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


अलीपुरद्वार से चलकर दिल्ली की तरफ जा रही 15483 महानंदा एक्सप्रेस मंगलवार दोपहर 2:40 पर अछल्दा स्टेशन पर पहुंच रही थी। रामू (41) पुत्र शिवनरेश निवासी पुर्वा भदौरिया चौकी रुरुगंज कानपुर से महाननंदा एक्सप्रेस ट्रेन में बैठा था। वह कानपुर में अपने मामा के यहां होली के पर्व को मनाने गया था। अछल्दा रेलवे स्टेशन पर महानंदा एक्सप्रेस की रफ्तार धीमी होने पर रामू ने रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया।
तभी उसका पैर कोच की सीढि़यों से फिसल गया। इससे वह ट्रेन के नीचे ट्रैक किनारे जा गिरा। इससे वह रेलवे लाइन व प्लेटफार्म के बीच वह जा फंसा। पूरी ट्रेन निकल गई। इस बीच वह वह पूरे शरीर को समेटे रेलवे ट्रैक किनारे लेटा रहा। पूरी ट्रेन गुजरने के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने ट्रेन से गिरे रामू को जिंदा देख आश्चर्य प्रकट किया।
विज्ञापन

आरपीएफ ने रामू को ट्रैक से उठाते हुए प्लेटफार्म पर लिटाया। एंबुलेंस की मदद से सीएचसी अछल्दा में पहुंचाया। जहां सूचना पर रामू के परिजन भी पहुंच गए। जहां पर सिर में चोट होने पर डॉ. अमर दीप ने उसे गंभीर अवस्था में सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें