फोटो-36-नेताजी एक्सप्रेस की बोगी में चढ़ने की मशक्कत करते यात्री।संवाद
दिबियापुर। फफूंद स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनें लेट होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी कई ट्रेनें आधे घंटे से तीन घंटे तक देरी से पहुंचीं।
सोमवार को फफूंद स्टेशन पर कानपुर जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस आधा घंटे, नेताजी एक्सप्रेस आधा घंटे व सूबेदारगंज स्पेशल ग्रीष्मकालीन ट्रेन तीन घंटे देरी से आई। वहीं, इटावा की ओर जाने वाली गोविंदपुरी-अलीगढ़ पैसेंजर पौन घंटे, कानपुर सेंट्रल -इटावा मेमू पौने दो घंटे लेट पहुंची। वहीं गोमती एक्सप्रेस पौन घंटे, महानंदा डेढ़ घंटे, नेताजी एक्सप्रेस आधा घंटे, स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस दो घंटे लेट पहुंची।
इस बीच इटावा की ओर जाने वाली नेताजी एक्सप्रेस में पहले से बोगी फुल थी। जब स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो धक्का-मुक्की के साथ यात्री चढ़ते नजर आए। स्टेशन अधीक्षक राजू दास रंजन ने बताया कि गंतव्य स्थान से ही ट्रेनें देरी से संचालित हो रही हैं।