समारोह में सम्मानित किए गए पदक जीतने वाले प्रतिभागी।
- फोटो : संवाद
बिधूना। कानपुर के परदेवन पुरवा में रविवार को आयोजित तीसरी ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में अछल्दा क्षेत्र के कराटे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें एसएस कराटे अकादमी के पांच खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
इनमें लक्ष्मी नारायण स्कूल की परी गुप्ता और ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल के अर्णव चौधरी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में आठ वर्ष आयु वर्ग में दिबियापुर की संजोस अकादमी के पार्थ ने रजत पदक, देव वर्धन व अध्यांत चौधरी ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर अतिथियों ने विजेता छात्र-छात्राओं को पदक देकर सम्मानित किया। इस मौके पर टीम कोच संध्या दीक्षित व श्रीवत्स दीक्षित को उत्कृष्ट प्रशिक्षण हेतु ट्रॉफी प्रदान की गई। (संवाद)