फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिन से सर्वर न आने से एक करोड़ का कारोबार प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 08एयूआरपी 41- डाकघर में सर्वर आने का इंतजार करते लोग। संवाद
विज्ञापन

नौ दिन से सर्वर नहीं, एक करोड़ का कारोबार प्रभावित
क्रासर
भुगतान से लेकर पासबुक बनवाने के लिए डाकघर का चक्कर लगा रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। शहर के मोहल्ला नरायनपुर स्थित प्रधान डाकघर में 31 दिसंबर से सर्वर की चल रही समस्या अभी तक दूर नहीं हुई है। इससे उपभोक्ता खासे परेशान हैं। हालत यह हैं कि पिछले नौ दिनों में इस गंभीर समस्या के कारण लगभग एक करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है।
प्रधान डाकघर औरैया में 31 दिसंबर को सर्वर ठप हो गया था। इससे पूरा काम बंद हो गया। सर्वर में समस्या आने के कारण डाकघर में एनएससी, म्यूच्युअल फंड, नया खाता खुलने, पासबुक अपडेट कराने, एफडी आदि का काम पूरी तरह से प्रभावित चल रहा है। इससे प्रतिदिन सैकड़ों लोग डाकघर आकर बैरंग लौट रहे हैं। उनमें आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

-------
बोले लोग...
फोटो08एयूआरपी 42- रामस्वरूप वर्मा
पुलिस लाइन में तैनात दरोगा रामस्वरूप वर्मा शनिवार को भुगतान निकालने डाकघर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक घंटे तक उन्होंने सर्वर आने का इंतजार किया, लेकिन सर्वर के न आने से मजबूरी में लौटना पड़ा। डाकघर में कई दिनों से यह समस्या बनी हुई है, इसे दूर नहीं कराया जा रहा है।
------------
फोटो08एयूआरपी 43- जय प्रकाश
सहायल निवासी जयप्रकाश ने बताया कि वह पासबुक अपडेट कराने के लिए तीन बार चक्कर लगा चुके हैं। बावजूद इसके अभी तक सर्वर की समस्या दूर नहीं हो सकी है। सहायल से औरैया लगभग 30 किलोमीटर दूर है। ऐसे में आने जाने में समय के साथ-साथ जेब भी ढीली करनी पड़ रही है।
------------
फोटो08एयूआरपी 44- प्रदीप कुमार
रोडवेज संविदा चालक प्रदीप ने बताया कि उन्होंने डाकघर में खाता खुलवाया है। इसके लिए नई पास बुक बनवानी है। पिछले एक सप्ताह से कई बार डाकघर का चक्कर लगा चुके हैं लेकिन हर बार सर्वर न आने की बात कहकर बैरंग लौटा दिया जाता है। इससे काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

बोले जिम्मेदार---
सर्वर धीमा होने से समस्या आ रही है। नौ दिन में लगभग एक करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है। इसके लिए उच्चाधिकारियों को भी पत्र लिखकर लगातार समस्या से अवगत कराया जा रहा है। चीफ पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय लखनऊ से आदेश होना है। इसके लिए पत्रावली को क्षेत्रीय कार्यालय स्तर से लखनऊ कार्यालय भेजा जा चुका है। मंगलवार तक समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है।
- पीएन मिश्रा, पोस्टमास्टर प्रधान डाकघर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें