फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बूथ स्तर पर मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान विचार रखते दिनेश बाजपेई। स्रोत:पार्टी
विज्ञापन
औरैया। जनसंघ के विचारक व एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती जिले के सभी बूथों पर श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन

औरैया नगर के बूथ होमगंज 337 पर आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रभारी दिनेश बाजपेई ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्रसेवा और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित किया। उनका अंत्योदय का विचार आज भी समाज के विकास और कल्याण की प्रेरणा देता है। जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि एकात्म मानववाद भारत की सांस्कृतिक व सामाजिक परिस्थितियों के अनुरूप समग्र विकास की दृष्टि प्रस्तुत करता है।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रजनीश पांडेय, महामंत्री यशवीर सिकरवार, विशाल शुक्ला व मीडिया प्रभारी भूरे चौबे ने कार्यकर्ताओं से सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में योगेंद्र कैथवार, मोनू सेंगर, आशीष दुबे, विशाल परिहार, कपिल गुप्ता, श्यामू अवस्थी, मन्नू तोमर समेत काफी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें