फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जयकारों के बीच रिमझिम बारिश में विदा हुए गजानन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले भर में शुक्रवार को विघ्नहर्ता श्रीगणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। सुबह से देर शाम तक चले इस विसर्जन में रिमझिम बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बना रहा। भक्तों ने जयकारे लगाते हुए अबीर-गुलाल उड़ाकर नम आंखों से बप्पा को विदाई दी।
विज्ञापन

शहर के विनायक नगर में गणेश महोत्सव के समापन पर विसर्जन यात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-झूमते रहे। प्रतिमा का विसर्जन दिबियापुर रोड स्थित नहर पुल पर विधि-विधान से हुआ। बिधूना कस्बे व ग्रामीण अंचलों में भी प्रतिमाओं का पूजन-अर्चन और महाआरती के बाद विसर्जन किया गया। श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगाते हुए अरिंद नदी घाट पहुंचे। कुछ प्रतिमाएं कमलपुर नहर के पास प्रशासन के अस्थायी तालाब में विसर्जित हुईं। सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद रही।
अछल्दा के महामाई मंदिर और नगर पंचायत की प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकली। ये प्रतिमाएं स्थानीय बाजारों से होते हुए निर्धारित गड्ढों में विसर्जित की गईं। कंचौसी गांव में हनुमान मंदिर से निकली यात्रा में पूजन के बाद भक्तों ने अबीर-गुलाल उड़ाए और मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इसके बाद जमौली स्थित ब्रह्म देव मंदिर के पास बम्बे में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान राहुल, शरद, अजय, रम्मी गुप्ता, राम लखन गुप्ता, लल्ला तिवारी, बिरजू गुप्ता, निखिल, राम कुमार व आयुष पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें