फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: कोरोना संक्रमित बीडीओ ड्यूटी पर पहुंचे, रिपोर्ट वायरल हुई तो डीएम ने कराया आइसोलेट

Sun, 02 May 2021 07:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

कोरोना संक्रमित बीडीओ के ड्यूटी पर पहुंचते ही मतगणना स्थल पर हड़कंप मच गया। उनकी रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते ही डीएम ने उन्हें आइसोलेट कराया। 
विज्ञापन
मतगणना स्थल पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया के अजीतमल में कोरोना संक्रमित बीडीओ ड्यूटी पर पहुंच गए। उनकी रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते ही डीएम ने उन्हें आइसोलेट कराया। हजारों लोगों के स्वास्थ्य से बीडीओ के खिलवाड़ करने की चर्चा होती रही। 
विज्ञापन


अजीतमल ब्लाक के खंड विकास अधिकारी अश्वनी कुमार सोनकर की कोरोना रिपोर्ट बीते सप्ताह पॉजिटिव आई थी। इसके बाद भी वह रविवार को मतगणना केंद्र पहुंच गए। कई बार निरीक्षण के दौरान लोगों व कर्मचारियों से मिलते जुलते रहे।

रविवार दोपहर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव होने की खबर व रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। इसके बाद हरकत में आए अधिकारियों ने स्वास्थ्य टीम से उनकी एंटीजन जांच कराई। जिसमें वह निगेटिव बताए गए। जबकि चार दिन पहले की आरटीपीसीआर रिपोर्ट में वह संक्रमित थे।
विज्ञापन


डीएम सुनील कुमार वर्मा ने तत्काल उन्हें आइसोलेट होने के निर्देश दिए। जिसके बाद वह ड्यूटी से चले गए। बीडीओ अश्वनी कुमार सोनकर ने बताया कि पिछले सप्ताह रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोई दिक्कत न होने के कारण मतगणना केंद्र पर गए थे। अब खुद को होम आइसोलेट कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें