फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बारिश न होने से पिछड़ी धान की रोपाई, सबमर्सिबल से कर रहे सिंचाई

Sun, 02 Aug 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-14- सिंचाई कर पानी से भरे खेत में होती धान की रोपाई। संवाद
विज्ञापन
बिधूना। पर्याप्त बारिश न होने से धान की रोपाई का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। अगस्त शुरू होने के बावजूद किसान सबमर्सिबल और डीजल इंजन के सहारे खेतों में सिंचाई कर धान की रोपाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में किसान सबमर्सिबल पंप के पानी से खेत तैयार कर धान की रोपाई करते नजर आए। किसान पप्पू सिंह भदौरिया, मनोज कुमार सिंह, सुदीप सिंह, दिनेश सिंह, सुनील कुमार आदि का कहना है कि बारिश होने पर एक साथ सभी खेतों में पर्याप्त पानी भर जाता है। इससे रोपाई समय पर और आसानी से पूरी हो जाती है। इस बार बारिश न होने के कारण किसानों को सबमर्सिबल के पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है।

इससे रोपाई का कार्य काफी पीछे चल रहा है। किसानों ने बताया कि क्षेत्र के अधिकांश रजबहे अभी भी सूखे पड़े हैं और उनमें पानी नहीं छोड़ा गया है। किसानों का कहना है कि धान की नर्सरी तैयार हुए करीब डेढ़ माह हो चुका है। समय पर पानी नहीं मिलने से अब मजबूरी में देर से रोपाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


उनका मानना है कि देरी से रोपी गई फसल की पैदावार भी प्रभावित हो सकती है। किसानों ने सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त कर नहरों और रजबहों में शीघ्र पानी छोड़े जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें