फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन हाजिर सिपाहियों ने निकाला जुलूस, अफसरों ने कहा विदाई

विज्ञापन
16एयूआरपी03- माला पहने सिपाहियों ने जुलूस निकाल धारा 144 का किया उल्लंघन। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। भाजपा नेता से अभद्रता के आरोप में लाइन हाजिर किए गए सिपाहियों ने बुधवार को जुलूस निकाला। क्षेत्र में धारा 144 लागू होते हुए भी बिना मास्क लगाए सिपाहियों ने लोगों के साथ फोटो भी खिंचवाई। सामाजिक दूरी का उल्लंघन भी किया। उधर, पुलिस के आला अधिकारी ने इसे विदाई का नाम दिया। जुलूस की फोटो खुद पुलिस कर्मियों ने अपने फेसबुक अकाउंट पर भी वायरल कर दी। इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन

सहायल कस्बा निवासी भाजपा सहायल मंडल महामंत्री सोनू मिश्रा के साथ कुछ दिनों पूर्व बाजार में पुलिस कर्मियों ने अभद्रता की थी। मामले में एसपी सुनीति ने चार सिपाहियों प्रतीक सिंह, ओम जी पांडेय, सुनील चाहर और श्याम सुंदर को लाइन हाजिर कर दिया। बुधवार को चारों सिपाहियों ने बाइकों से जुलूस निकाला। इस दौरान वे माला पहने हैं। चारों बुलट से हैं। सिपाहियों और अन्य लोगों ने फोटो भी खिंचवाई। किसी के चेहरे पर मास्क भी नहीं है। इनकी फोटो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहे हैं। वहीं, अफसरों का कहना है कि विदाई दी गई थी।
जुलूस की फोटो खुद पुलिस कर्मियों ने अपने फेसबुक अकाउंट पर भी वायरल कर दी। कार्रवाई की जद में आए एक सिपाही का कहना है कि उन लोगों ने न कोई जुलूस नहीं निकाला है और न ही भाजपा नेता से अभद्रता की। थाने से निकलने के बाद कुछ लोगों ने विदाई दी और फोटो खिंचाई है। बकौल सिपाही, ‘हमारे पास हेलमेट भी था। फोटो खिंचाने की वजह से मास्क हटा लिया था। वह गले में लटक रहा है। यह अलग बात है कि धारा 144 लागू होने के बावजूद फोटो खिंचाई। हमारे अधिकारी जो भी निर्णय लेंगे उसका हम सब पालन करेंगे’।
विज्ञापन

मामले में एसपी सुनीति ने बताया कि निलंबित होने के बाद उन्हें विदाई दी गई थी। फिर भी इसकी जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने उनके बयान दर्ज किए। उन्होंने कहा कि लाइन हाजिर किए गए पुलिस कर्मियों ने पुलिस मैनुअल का उल्लंघन किया है। यह नियम विरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें