फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सीएचसी व अस्पतालों में नजर नहीं आ रहे ओआरएस के काउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने लगा है। लू की चपेट में आकर डीहाइड्रेशन और उल्टी-दस्त के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में शासन स्तर से प्रत्येक अस्पताल के परिसर में ओआरएस काउंटर खोलने के निर्देश दिए हैं, लेकिन जिले के अस्पतालों में फिलहाल यह व्यवस्था देखने को नहीं मिल रही है।
शहर के 50 शैया जिला अस्पताल में रोजाना 15-20 मरीज उल्टी व दस्त के भर्ती हो रहे हैं। वहीं ओपीडी में 50 से ज्यादा मरीज गर्मी की चपेट में आने वाले पहुंच रहे हैं। यह समस्या चटक धूप व गर्मी के साथ इन दिनों चल रही लू के कारण है। इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य एडवाइजरी भी जारी की गई है। इसके साथ ही अस्पतालों में ओआरएस घोल की उपलब्धता को भी सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन

50 शैया जिला अस्पताल में 3500 के करीब ओआरएस घोल के पैकेट फिलहाल उपलब्ध है। स्टोर इंचार्ज सत्यपाल कटियार की माने तो अभी के लिए पर्याप्त ओआरएस के पैकेट हैं। मरीजों को पर्याप्त मात्रा में दिए भी जा रहे हैं। हालांकि परिसर में ओआरएस काउंटर को लेकर कोई व्यवस्था नजर नहीं आ रही है। कुछ ऐसी ही स्थिति जिले के अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व अस्पतालों की भी देखने को मिल रही है।
शासन से जारी हुए निर्देश के बावजूद ओआरएस के काउंटर नजर नहीं आ रहे हैं। यहां पर पर्याप्त उपलब्धता होने के साथ ही जरूरतमंद को आसानी से ओआरएस मिल सके इसे लेकर काउंटर व्यवस्था अपनाई जानी थी। इसे लेकर कहीं न कहीं अनदेखी हो रही हैं। अधिकारी दावा कर रहे हैं कि मरीजों को पर्याप्त पैकेट मिल रहे हैं। यहां तक कि कमरे में काउंटर होने का दावा कर दे रहे हैं। यहां न ही कोई बोर्ड नजर आता है। न कोई कर्मचारी। ऐसे में पहुंचने वाले मरीजों को ओआरएस का पैकेट लेने के लिए दवा खिड़की पर पहुंचना ही होगा।

वर्जन
लू व गर्मी से संबंधित जो भी मरीज पहुंचते हैं उन्हें पर्याप्त मात्रा में ओआरएस का पैकेट दिया जा रहा है। वार्ड में मरीज भर्ती भी किए जा रहे हैं। काउंटर कमरे नंबर-6 में है।
विज्ञापन

-डॉ. मंजू सचान, सीएमएस 50 शैया जिला अस्पताल

अस्पतालों में गर्मी को देखते हुए आने वाले मरीजों को पर्याप्त इंतजाम हो इसे लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में आशा कार्यकर्ता तक ओआरएस के पैकेट मरीजों को दे रहीं है।
-डॉ. सुनील कुमार वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें