फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सोशल मीडिया पर शव की फोटो देख परिजन ने की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरैया। कानपुर देहात के अमराहट में रविवार तड़के एक महिला का शव मिला। सोशल मीडिया पर शव का फोटो वायरल होने के बाद शहर के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी लोगों ने मृतका की पहचान की। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। वहीं मामला कानपुर देहात का होने की वजह से एसओजी व कानपुर देहात पुलिस को अवगत कराया। सूत्रों की माने तो मामले में दो लोगों को एसओजी टीम ने उठाया भी है।



शव की पहचान मोहल्ला पढ़ीनदरवाजा निवासी पूजा बाथम (30) पुत्री कल्लू बाथम के रूप में की गई। मृतका पूजा के भाई रोहित व अमित, बहन आरती व मां शांति देवी के साथ कुछ महिलाएं रविवार दोपहर सदर कोतवाली पहुंची। जहां बताया कि अमराहट में मिला महिला का शव पूजा का है।
विज्ञापन

चार साल पहले पूजा मोहल्ले निवासी राहुल वाल्मीकि के साथ चली गई थी। शहर के मोहल्ला दयालपुर में रह रही थी। चार दिन पहले वह परिजन से लेकर आस-पड़ोस के लोगों के मोबाइल पर फोन कर रही थी। कह रही थी कि उसकी जान को खतरा है। दो लोग उसे जान से मारना चाहते हैं। इसी बीच रविवार को सोशल मीडिया पर पूजा की फोटो देखी।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन कोतवाली पहुंचे हैं। वहीं पीड़ित परिवार इस दौरान पुलिस की खुफिया टीम को पूरा मामला बताता रहा। वहीं पूजा की हत्या करने वालों के नाम भी परिजनों ने बताए। सूत्रों की माने तो एसओजी टीम ने दो आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया है। वहीं कानपुर देहात पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है। सदर कोतवाल भूपेंद्र राठी ने बताया कि कानपुर देहात में शव मिला है। वहां की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें