फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एनटीपीसी में खुला जैविक कंपोस्ट केंद्र, हर माह बनेगी 1000 किग्रा खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। एनटीपीसी औरैया परिसर में साफ-सफाई के बाद निकलने वाले कूड़ा-कचरा से जैविक खाद बनेगी। ये खाद बनाने के लिए एनटीपीसी औरैया परियोजना प्रमुख ने जैविक कंपोस्ट केंद्र खोला है। इस केंद्र पर अब हर महीने एक हजार किलो जैविक खाद का उत्पादन होगा। ये खाद परिसर के बागों में उपयोग की जाएगी।
विज्ञापन

एनटीपीसी औरैया परियोजना में जैविक कंपोस्ट केंद्र का उद्घाटन परियोजना प्रमुख शुभाशीष गुहा ने किया। कहा कि एनटीपीसी न केवल ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी है, बल्कि पर्यावरणीय संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान में भी सदैव सक्रिय भूमिका निभाता आया है। यह कंपोस्ट केंद्र न केवल अपशिष्ट प्रबंधन का एक आदर्श उदाहरण है, बल्कि एक प्रेरणादायक पहल भी है, जिससे हम सबको सीख लेनी चाहिए। इस केंद्र की स्थापना एनटीपीसी के सतत विकास और हरित ऊर्जा की प्रतिबद्धता को और सशक्त बनाती है।
भविष्य में इस प्रकार के और भी संस्थान लागू किए जाने की संभावना है, जिससे प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण एवं समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। जागृति महिला मंडल की अध्यक्ष मंजरी गुहा, अपर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) संजय कुमार, मानव संसाधन प्रमुख तन्मय दत्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके गुप्ता, अपर महाप्रबंधक (विद्युत अनुरक्षण) अजय अग्रवाल आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें