फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की लोकप्रियता से घबराया विपक्ष : एसपी सिंह बघेल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुरुगंज। भाजपा की प्रदेश महामंत्री एवं निवर्तमान राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य के जन्मदिन पर बुधवार को रुरुगंज क्षेत्र के सराय प्रथम गांव स्थित समर्पण शीतालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी पार्टियां घबराई हुई हैं। जनता के बीच भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वास और सरकार के विकास कार्यों से विरोधी दल परेशान हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यों को जनता का समर्थन मिल रहा है, जिससे विपक्षी दलों में बेचैनी है। यही वजह है कि विरोधी पार्टियां तरह-तरह के आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री ने गीता शाक्य को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, अनुराग त्रिपाठी, आदर्श ठाकुर, सौरभ भदौरिया, गौरव रंजन गुप्ता, बदायूं के विधायक महेश चंद्र गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें