फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 20 दिन बाद एक्सरे मशीन का शुरू हुआ संचालन

Thu, 20 Aug 2026 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
अस्पताल में एक्स-रे कराता मरीज।संवाद
विज्ञापन
बिधूना। सीएचसी में करीब 20 दिन से खराब पड़ी एक्सरे मशीन का बुधवार को संचालन शुरू कर दिया गया। इससे जांच कराने वाले मरीजों को राहत मिली है।
विज्ञापन


मशीन खराब होने से मरीजों को एक्सरे के लिए निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर 12 अगस्त के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले का संज्ञान लिया और मंगलवार देर शाम तकनीकी खराबी दूर कर मशीन को चालू करा दिया। बुधवार सुबह से ही अस्पताल में मरीजों के एक्सरे किए गए।

टेक्नीशियन गौरव कुमार ने बताया कि मशीन ठीक होने के बाद बुधवार को 25 मरीजों के एक्सरे किए गए। अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य ने बताया कि अस्पताल की एक्सरे मशीन तकनीकी खराबी के चलते बंद थी। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को पत्र के माध्यम से दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम मशीन को ठीक करा दिया गया। बताया कि लैब में सीबीसी जांच की सुविधा पहले ही शुरू हो चुकी है। अस्पताल में दोनों जांच सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध होने से मरीजों को राहत मिलेगी।(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें