बेसिक शिक्षा विभाग में दो जिलों में एक ही पैन कार्ड से दो शिक्षकों का वेतन निर्गत किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
शिक्षिका मीना सिंह ने शुक्रवार को बीएसए कार्यालय में आकर दस्तावेज सौंप दिए हैं। बीएसए ने एटा बीएसए से भी वहां तैनात मीना देवी के दस्तावेज मंगवाए हैं।
वर्ष 2007 में औरैया जनपद में मीना सिंह की भर्ती हुई थी वहीं, एटा जनपद में 2012 में मीना देवी की भर्ती हुई थी।
बीएसए सूर्य प्रकाश सिंह का कहना है कि जांच के बाद पता चला कि औरैया व एटा में तैनात दोनों शिक्षकों को विभाग एक ही पैन कार्ड पर वेतन निर्गत कर रहा है।
एक पैन कार्ड पर दो जिलों में वेतन निकलने पर विभाग दोनों जिलों की शिक्षिका के अन्य दस्तावेज का सत्यापन कर रहा है। शुक्रवार को औरैया जिले की मीना के सभी दस्तावेज कार्यालय में जमा हो गए हैं।
एटा में तैनात मीना ने सूचना के बाद भी अपने दस्तावेज बीएसए कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराए हैं। एटा बीएसए को सूचना दी है कि जल्द ईमेल पर दस्तावेज उपलब्ध कराएं, जिससे मिलान हो सके। मामला आयकर विभाग का है। वही, विभाग इसकी जांच करेगा।