फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से एक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। क्षेत्र के बिधूना-अछल्दा मार्ग पर पसुआ गांव के पास बिधूना जाने के लिए वाहन के इंतजार में खड़े युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे घायल एक युवक को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया। जबकि दूसरे की मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव पसुआ निवासी शिवम (22) पुत्र दशरथ सिंह राजावत और ध्रुव सिंह पुत्र रघुपाल सिंह शनिवार को क्षेत्र के बिधूना-अछल्दा मार्ग पर पसुआ मोड़ के पास बिधूना जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल ध्रुव सिंह की हालत को गंभीर बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया।
घटना की जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि शिवम तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था तथा एक बहन है। शिवम दिल्ली में नौकरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह बहन की शादी में अपने घर आया था। सात दिसंबर को बहन की शादी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि घटना की तहरीर मिलने के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें