फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: क्राॅसिंग पर एक घंटे जाम

Tue, 13 Jan 2026 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-2-क्रॉसिंग बंद होने से लगे जाम में फंसे वाहन।संवाद
विज्ञापन
कंचौसी। औरैया-रसूलाबाद मार्ग से निकलने वाले वाहन सवारों को कंचौसी रेलवे स्टेशन की पूर्वी क्राॅसिंग पर मंगलवार की सुबह नौ बजे से 10 बजे तक एक घंटा जाम से जूझना पड़ा। चार एक्सप्रेस ट्रेनें व मालगाड़ी निकलने के बाद यातायात सामान्य होने पर लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

सुबह रसूलाबाद से औरैया जा रहे जाम में फंसे कई वाहन सवारों का कहना था कि यहां पर फ्लाईओवर जरूरी है। ऐसा न होने से उन लोगों को प्रतिदिन जाम में समय बर्बाद करना पड़ता है। उधर, स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि दिल्ली-हावड़ा रूट पर लगातार चार एक्सप्रेस ट्रेनें वंदे भारत एक्सप्रेस, लखनऊ आगरा कैंट सुपरफास्ट, गोमती एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस सहित एक मालगाड़ी पास कराई गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वजह से क्रॉसिंग का गेट बूम गिरा रहा। ट्रेनों के पास होने के बाद क्रॉसिंग खुलने पर वाहनों को एक-एक कर निकाला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें