फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ऑटो बेकाबू होकर पलटा, एक की मौत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। थाना क्षेत्र के सिखू गांव के पास तेज रफ्तार ऑटो पलट गया। हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो में नौ लोग सवार थे।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर अंडा अघारा निवासी अशोक अली (40) परिवार के साथ कानपुर देहात के रसूलाबाद स्थित मजार पर चादर चढ़ाने ऑटो से जा रहे थे। सिखू के पास ऑटो चालक ने रफ्तार तेज होने के कारण संतुलन खो दिया और ऑटो सड़क पर पलट गया। राहगीरों ने हादसा देख ऑटो में दबे लोगों को बाहर निकाला। सिर व शरीर में गंभीर चोट होने के कारण अशोक अली की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नजमा बानो (11), उस्माना बेगम (28) को सीएचसी सहार ले जाया गया। अन्य सवारियां बाल-बाल बच गईं। दुर्घटना के बाद चालक भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर अभी नहीं मिली है।
टोकने के बाद भी नहीं थामी रफ्तार
अंडा अघारा से सुबह निकलने में देर होने पर चालक काफी तेजी से ऑटो चला रहा था। इस पर अशोक और उस्माना बेगम ने कई बार उसे धीमे चलने के लिए टोका भी, लेकिन वह नहीं माना और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें