फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से होगी गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद आज से शुरू होगी। जिले में इस बार गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों का अधिक से अधिक गेहूं खरीदा जाए, इसके लिए 75 क्रय केंद्र खोलने का लक्ष्य तय है। फिलहाल 60 क्रय केंद्र तैयार हैं।
विज्ञापन

बुधवार को शहर में गल्ला मंडी स्थित खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर पल्लेदार गोदाम की सफाई करते दिखे। सहायल स्थित सहकारी समिति, रुरुगंज, गल्लामंडी दिबियापुर, अछल्दा, अजीतमल में भी केंद्रों पर तैयारी की गई।
गेहूं का स्टॉक सुरक्षित रखने के लिए बंदोबस्त किए गए। बारदाना और इलेक्ट्रानिक मशीनें भी मुहैया करा दी गईं हैं। इस सीजन में 275 रुपये का अंतर मंडी और सरकारी खरीद केंद्रों के बीच है। ऐसे में किसान सरकारी खरीद केंद्रों पर गेहूं बेचने का मन बना रहे हैं। गेहूं की खरीद 15 जून तक की जाएगी। 798 किसानों ने जियो टैगिंग कराई है।
विज्ञापन

वर्जन
60 क्रय केंद्रों पर गुरुवार से गेहूं खरीद शुरू होगी। इसके लिए क्रय केंद्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। दो-तीन दिन के अंदर 11 और क्रय केंद्र खुलने की संभावना है।- सुधांशु शेखर चौबे, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें