औरैया। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने मोहल्ले के ही एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली में दी तहरीर में युवती ने बताया कि चार माह पहले उसी के मोहल्ला निवासी अंकुर सिंह ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर उससे दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। 13 नवंबर को वह रिश्तेदारी में कानपुर चली गई थी। इस दौरान अंकुर ने उसकी सहेली के फोन पर धमकी वाले मैसेज व अश्लील वीडियो व फोटो भेजे। उससे मिलने की बात कही।
आरोप लगाया कि अंकुर अपने दोस्तों के साथ उसके घर के पास अश्लील हरकतें कर पत्थर फेंकता है। 25 नवंबर को अंकुर ने फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। 29 दिसंबर को शाम लगभग साढ़े सात बजे अंकुर ने घर में घुसकर उसे थप्पड़ मार दिया। जब भाई व मां ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।