फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन का बचा समय, शीघ्र उठाएं लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। बिजली विभाग द्वारा चलाई जा रही आसान किस्त योजना के तहत सोमवार को अजीतमल उपखंड कार्यालय पर शिविर का आयोजन किया गया। उपभोक्ताओं ने आसान किस्त योजना का लाभ उठाते हुए पंजीयन कराया।
विज्ञापन

सोमवार को अजीतमल विद्युत उपखंड कार्यालय में उपखंड अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में शिविर लगा। शिविर में 172 उपभोक्ताओं ने आसान किस्त योजना का लाभ लेने के लिए पंजीयन कराया। उपखंड अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि आसान किस्त योजना का लाभ लेने के लिए अब सिर्फ एक दिन ही बचा है। उपभोक्ता अपना पंजीयन कराकर इसका लाभ उठाएं।
शिविर में 11.50 लाख रुपये की वसूली की गई है। अजीतमल के अवर अभियंता राजवीर ने बताया कि योजना के लिए लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। शिविर में केके राठौर, धीरेंद्र प्रताप, पंकज सिंह, अनुज पाठक, विपिन द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें